Name List of 51 Shakti Peeths Place Location of Devi Sati in India

ब्रज चौरासी कोस यात्रा

प्रिय ब्रजानुरागी श्रद्धालु भक्तवृंद!

परम कृपालु प्रभु श्री राधा कृष्ण भगवान की दिव्य अनुपायिनी अनुकम्पा से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री पुरुषोत्तम लाला व्यास जी गोवर्धन श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता जी के पावन सानिध्य में वाहनों द्वारा ब्रज चौरासी कोस दर्शन परिक्रमा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

13 मार्च 2020 शुक्रवार को निज श्री गोवर्धन गिरिराज जी धाम से संकल्प एवं पूजन के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। संपूर्ण ब्रज दर्शन परिक्रमा के उपरांत 20 मार्च 2020 शुक्रवार को साधु ब्राह्मण सेवा भंडारे के साथ इस अनूठे आयोजन का विश्राम होगा। इस मंगलमय यात्रा अनुष्ठान में भगवान श्री राधा कृष्ण की रसमयी क्रीड़ा भूमि, लीलास्थलों, मंदिर, देवालयों के दर्शन परिक्रमा के साथ ही कथा, प्रवचन, भजन, संकीर्तन एवं उत्सव, महोत्सवों के दुर्लभ रसास्वादन – दर्शन हेतु आप सादर आमंत्रित हैं।

श्रद्धालु यात्रियों हेतु आरामदायक वाहन, सुविधाजनक वातानुकूलित निवास एवं उत्तम प्रसाद की समुचित व्यवस्था रहेगी। यात्रियों की संख्या सीमित है।

पुरुषोत्तम लाला व्यास जी, गोवर्धन
श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता
9412485673, 8923444111

अपने स्थान के लिए दिये गये फ्रॉम पर अपनी जानकारी उपलब्ध कराये

Book Your Seat Now

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *